सेंसेक्स 287 अंक गिरकर 59,543 पर बंद, निफ्टी 74 अंक टूटा;

सेंसेक्स 287 अंक गिरकर 59,543 पर बंद, निफ्टी 74 अंक टूटा;

दिवाली के बाद भारतीय शेयर बाजार में दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 287 अंकों की गिरावट के साथ 59,543 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 74 अंक गिरकर 17,656 के स्तर पर पहुंचा। सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं सिर्फ 10 शेयरों में तेजी रही।

हालांकि, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 60,000 के पार निकल गया था। वहीं निफ्टी भी 17,800 के पार पहुंच गया था। फिर शुरुआती तेजी के बाद बाजार में मुनाफा वसूली के कारण गिरावट दर्ज की गई। लगातार 7 कारोबारी दिन के बाद मार्केट में यह गिरावट आई है। इससे पहले दिवाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग में बाजार 500 से ज्यादा पॉइंट चढ़कर बंद हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *