वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की जोरदार वापसी:श्रीलंका को 7 विकेट से हराया

वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की जोरदार वापसी:श्रीलंका को 7 विकेट से हराया

वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 वर्ल्ड कप में जोरदार वापसी की है। पहले मैच में न्यूजीलैंड से हारने के बाद उसने अपने दूसरे मुकाबले में श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया। श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 158 रन का टारगेट रखा था। ओपनर पथुम निशांका ने 40 और चरित असालंका ने नाबाद 37 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के लिए पांच गेंदबाजों ने 1-1 विकेट लिया।

जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 16.3 ओवर में 3 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। मार्कस स्टोइनिस ने मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 18 बॉल में 59 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 6 छक्के जड़े। उनका स्ट्राइक रेट 327.77 का रहा। उन्होंने 17 बॉल में अपनी फिफ्टी पूरी की, ये किसी भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी की सबसे तेज फिफ्टी है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
श्रीलंका- 
पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, लहिरु कुमारा, महेश तीक्षणा, बिनुरा फर्नांडे।

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर, एरोन फिंच (कप्तान), मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, एश्टन एगर, जोश हेजलवुड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *