LAC के पास भारत-अमेरिका करेंगे मिलिट्री ड्रिल:

LAC के पास भारत-अमेरिका करेंगे मिलिट्री ड्रिल:

भारत-चीन तनाव के बीच चीन से लगने वाली वास्‍तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास भारत और अमेरिका मिलिट्री ड्रिल करेंगे। साल खत्‍म होते-होते भारत 3 बड़े युद्धाभ्यास एक-साथ करने जा रहा है।

ये सभी मिलिट्री एक्सरसाइज 8 नंवबर से शुरू हो जाएंगी। 11 दिसंबर तक चलने वाली इन मिलिट्री एक्सरसाइज में भारत अपनी सैन्य ताकत दिखाएगा।भारत और अमेरिका 15 नवंबर से 2 दिसंबर तक LAC के पास युद्धाभ्यास करेंगे। एक्सरसाइज उत्‍तराखंड के औली में होगी। ये इलाका LAC से महज 100 किलोमीटर दूर है। एक अधिकारी ने कहा- युद्धाभ्‍यास में दोनों देशों के करीब 350-350 सैनिक शामिल होंगे। पहाड़ों और बेहद ठंडे इलाकों में इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप्‍स को परखा जाएगा। एक साल ये एक्सरसाइज भारत में होती है और एक साल अमेरिका में। पिछले साल ये युद्धाभ्यास अमेरिका के अलास्का में किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *