कोयंबटूर ब्लास्ट केस में NIA ने दर्ज की FIR:

कोयंबटूर ब्लास्ट केस में NIA ने दर्ज की FIR:

23 अक्टूबर को कोयंबटूर में हुए कार ब्लास्ट का आतंकी कनेक्शन मिलने के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है। गृह मंत्रालय के काउंटर टेररिज्म एंड काउंटर रेडिकलाइजेशन (CTCR) डिवीजन के आदेश के बाद NIA ने मामला दर्ज किया और आतंकवाद विरोधी एजेंसी को मामले की जांच शुरू करने के लिए कहा।

उधर कोयंबटूर पुलिस का कहना है कि मृतक मुबीन के घर से जब्त विस्फोटक को ऑनलाइन खरीदा गया था। मुबीन के घर से अमेजन और कई कूरियर सर्विस के बॉक्स मिले हैं।

कोयंबटूर के पुलिस कमिश्नर बालकृष्णन ने बुधवार को कहा कि मौके से बरामद सामग्री का इस्तेमाल कम विस्फोटक वाले बम बनाने में किया गया। मुबीन के घर की जांच के दौरान उसके घर के बाहर अमेजन के कुछ खाली बक्से पाए गए। घर से 75 किलोग्राम विस्फोटक मिलने के बाद पुलिस ने कहा कि उसकी मंशा और बम बनाने की थी।

मुबीन के घर से पोटैशियम नाइट्रेट, चारकोल, एल्युमीनियम पाउडर और सल्फर जब्त किया गया, जिसका इस्तेमाल विस्फोटक बनाने में किए जाने की आशंका है।मुबीन के मोबाइल फोन की स्कैनिंग से पता चला कि उसने बम बनाने के DIY वीडियो देखने के लिए YouTube पर सर्चिंग की थी। वहीं उसने एक मैसेज भी भेजा था, जिसमें लिखा था- यदि आप मेरी मौत की खबर सुनते हैं, तो मुझे माफ कर दें। मेरे लिए दुआ करना और मेरी मैय्यत में जरूर आना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *