चीन की और से नए मिलिट्री इंफ्रास्ट्रचर बनने की खबरों के बीच भारत ने भी अपनी तैयारी तेज कर दी है। सेना अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि भारत जल्द ही चीन से लगने वाली वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) से 50 KM कम दूरी पर फाइटर एयरक्राफ्ट ऑपरेशन्स के लिए न्योमा एडवान्स्ड लैंडिंग ग्राउंड (ALG) को अपग्रेड करने का काम शुरू कर रहा है। इसके लिए सरकार की मंजूरी मिल गई है, इसलिए इसका जल्द ही उद्घाटन किया जाएगा।
ALG को पहले से ही मंजूरी मिल चुकी है। इसलिए इसे जल्द ही फाइटर एयरक्राफ्ट ऑपरेशन्स के लिए अपग्रेड किया जा रहा है। इस योजना के मुताबिक, नए एयरफील्ड और मिलिट्री इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण सीमा सड़क संगठन (BRO) करेगा।न्योमा एयरफील्ड का इस्तेमाल चीन के साथ चल रहे गतिरोध के दौरान सैनिक और सामान के ट्रांसपोर्ट के लिए किया गया था। इस एयरफील्ड में चिनूक हेवी-लिफ्ट हेलीकॉप्टरों और सी-130जे ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट जैसे ऑपरेशन्स भी किए जा चुका है।