केजरीवाल ने PM मोदी को लिखा लेटर:नोट पर छपेगी लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर, तो सुधरेगी इकोनॉमी

केजरीवाल ने PM मोदी को लिखा लेटर:नोट पर छपेगी लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर, तो सुधरेगी इकोनॉमी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दो दिन पहले भारतीय करेंसी पर देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की फोटो लगाने की मांग की थी। अब इस पर उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को लेटर लिखा है। उन्होंने कहा- मैंने प्रधानमंत्री जी को पत्र लिखकर 130 करोड़ भारतवासियों की ओर से निवेदन किया है कि भारतीय करेंसी पर महात्मा गांधी जी के साथ-साथ लक्ष्मी-गणेश जी की तस्वीर भी लगाई जाए।

इससे पहले गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने कहा कि मेरी इस मांग का जनता का जबरदस्त समर्थन मिला है। लोग इससे काफी उत्साहित हैं, हर कोई चाहता है कि इसे जल्द से जल्द लागू किया जाए।लेटर में केजरीवाल ने लिखा कि देश को आजाद हुए 75 साल पूरे हो गए, फिर भी हमारी गिनती विकासशील और गरीब देशों में होती है। हमारे देश में आज भी इतने लोग गरीब क्यों हैं? उन्होंने कहा कि एक तरफ हम सब देशवासियों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है तो दूसरी ओर हमे भगवान का आर्शीवाद भी चाहिए ताकि हमारे प्रयास फलीभूत हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *