पंजाब को दहलाने की कोशिश:फिरोजपुर में 3 AK-47, तीन पिस्टल और 200 गोलियां बरामद

पंजाब को दहलाने की कोशिश:फिरोजपुर में 3 AK-47, तीन पिस्टल और 200 गोलियां बरामद

पंजाब में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने पाकिस्तान में बैठे आतंकियों की एक और कोशिश को नाकामयाब कर दिया है। BSF ने फिरोजपुर से हथियारों से भरा बैग बरामद किया। जिसमें हथियार और गोला-बारूद था। BSF ने बैग को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा कि यह बैग ड्रोन के माध्यम से यहां पहुंचाया गया है।जानकारी के अनुसार फिरोजपुर सेक्टर में BSF की 136 बटालियन की तरफ से एक सर्च अभियान चलाया गया था। BSF को कुछ इनपुट मिले थे, जिसके बाद यह प्रयास शुरू किए गए। जीरो लाइन के बिल्कुल पास एक बड़ा बैग देखा गया। जब उसकी जांच की गई तो उसमें भारी मात्रा में गोला बारूद भरा हुआ था। BSF जवानों ने तुरंत इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *