छ्त्तीसगढ़ के बस्तर में सहकारी समिति के सदस्य अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं। 18 अक्टूबर से शुरू हुए इनके हड़ताल का आज तीसरा दिन है। संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में संभाग के 7 जिलों के 1500 से ज्यादा कर्मचारी धरना दे रहे हैं। कर्मचारियों ने कहा कि, जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, तब तक वे हड़ताल जारी रखेंगे।हड़ताली कर्मचारियों का कहना है कि, 5 सूत्रीय मांगों को लेकर हम हड़ताल पर बैठे हैं। लेकिन, इससे पहले 10 अक्टूबर को सरकार को ज्ञापन देकर मांग पूरी करने कहा था। लेकिन, फिर भी मांग पूरी नहीं हुई। फिर 21 अक्टूबर को एक स्मरण पत्र लिखकर 26 अक्टूबर तक मांग पूरी करने कहा था। दूसरी बार भी जब हमारी नहीं सुनी गई तो उसके बाद हमने 28 अक्टूबर को अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का फैसला लिया। जगदलपुर में बस्तर जिले के साथ ही दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर, बीजापुर समेत अन्य जिलों के कर्मचारी धरने पर बैठे हैं।