महादेव घाट पर संध्या आरती में शामिल हुईं राज्यपाल

महादेव घाट पर संध्या आरती में शामिल हुईं राज्यपाल

छत्तीसगढ़ के गांवों-शहरों में लोक आस्था के महापर्व छठ का उत्साह उमड़ आया। रायपुर, बिलासपुर, भिलाई, बीरगांव, कोरबा, सक्ती और अम्बिकापुर में भारी भीड़ उमड़ी। व्रत के तीसरे दिन व्रती महिलाओं-पुरुषों ने अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार के मंगल और उन्नति की कामना की। इस दौरान छठ घाट सूर्य भगवान और छठ माता की महिमा के गीतों से गूंजता रहा। महादेव घाट पर संध्या आरती में अनुसुइया उइके भी शामिल हुईं।

रायपुर में छठ व्रत के अर्घ्य का मुख्य केंद्र खारून नदी का महादेव घाट था। शाम 3 बजे के बाद से ही यहां व्रतियों का आना शुरू हो गया। लोग सिर पर पूजन सामग्री की डलिया उठाये गाजे-बाजे के साथ घाट पर पहुंचे। यहां बनाई वेदियाें पर पूजा सामग्री को सजाया और भगवान सूर्य की पूजा का क्रम शुरू हुआ। सूर्यास्त का समय आते ही व्रती महिलाएं और पुरुष नदी के जल में खड़े हो गए। उन्होंने अस्त होते सूर्य को दूध और जल का अर्घ्य दिया।सूर्यास्त के बाद लोग नदी से बाहर आये और पूजा-अर्चना के बाद अपने घरों को चले गये। महादेव घाट पर छठ महापर्व आयोजन समिति ने लोक संगीत का आयोजन किया गया। यहां छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय गायक दिलीप षडंगी और भोजपुरी गायक मोहन राठौर ने वहां अपने भजन से लोगों को झुमाया। छठ माता की महिमा और सूर्य देव की आराधना से संबंधित गीत-संगीत ने श्रद्धालुओं को भक्ति से सराबोर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *