ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को 42 रन से हराया:

ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को 42 रन से हराया:

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 स्टेज में सोमवार को ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को 42 रन से हरा दिया। ब्रिस्बेन में आयरलैंड के कप्तान एंड्रयू बालबर्नी ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 179 रन बनाए। जवाब में आयरलैंड 18.1 ओवर में 137 रन पर ऑल आउट हो गई।

आयरलैंड के लॉर्कन टकर 71 रन बनाकर नॉट आउट रहे। दूसरे ओवर में पहला विकेट गिरने के बाद टकर आखिर तक टिके रहे, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। बाकी आयरिश बैटर्स फ्लॉप रहे। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ग्रुप-1 में 5 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। न्यूजीलैंड इस ग्रुप में टॉपर है।

आयरलैंड की आधी टीम 25 रन पर ही पवेलियन लौट चुकी थी। टकर तो आखिर तक डटे रहे, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें साथ नहीं मिला। वो 71 रन बनाकर नॉट आउट रहे। उनके अलावा आयरलैंड का कोई भी बल्लेबाज 15 रन से ज्यादा का स्कोर नहीं बना सका।

ऑस्ट्रेलिया के लिए ग्लेन मैक्सवेल, एडम जम्पा, पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क ने 2-2 विकेट लिए। एक विकेट मार्कस स्टोइनिस को मिला। टीम का आखिरी बल्लेबाज रन आउट हुआ

दोनों टीमों की प्लेइंग 11…

ऑस्ट्रेलिया: एरोन फिंच (कप्तान), डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, एडम जम्पा, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड।

आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग, एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंफर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, फिन हैंड, बैरी मैकार्थी और जोशुआ लिटिल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *