टाटा की अब एयर एशिया इंडिया में 100% हिस्सेदारी:एयर एशिया ने एअर इंडिया के साथ एग्रीमेंट साइन किया

टाटा की अब एयर एशिया इंडिया में 100% हिस्सेदारी:एयर एशिया ने एअर इंडिया के साथ एग्रीमेंट साइन किया

लो कॉस्ट एयरलाइन एयर एशिया इंडिया की 100% हिस्सेदारी अब टाटा ग्रुप के पास आ गई है। एयर एशिया एविएशन ग्रुप लिमिटेड ने बुधवार को टाटा ग्रुप के साथ शेयर पर्चेज एग्रीमेंट साइन किया। कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने जून में एयर एशिया इंडिया की पूरी इक्विटी शेयर कैपिटल खरीदने के एअर इंडिया के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।

टाटा के पास अभी एयर एशिया इंडिया में 83.67% हिस्सेदारी थी। दिसंबर 2020 में उसने एयर एशिया इंडिया में अपनी ये हिस्सेदारी बढ़ाई थी। बची हुई हिस्सेदारी मलेशियाई एयरलाइन ग्रुप एयर एशिया के पास थी। एयर एशिया इंडिया ब्रांड नाम ‘एयर एशिया’ के तहत काम करती है।

वहीं टाटा की एअर इंडिया में 100% हिस्सेदारी है। टाटा संस की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी टैलेस प्राइवेट लिमिटेड ने 18,000 करोड़ रुपए में भारत सरकार से एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस का अधिग्रहण किया था। ये एयरलाइन लगातार घाटे में जा रही थी। टाटा ग्रुप अब इस घाटे वाली इस एयरलाइन को प्रॉफिटेबल बनाने में जुटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *