बाजार:सेंसेक्स 215 अंक फिसलकर 60,906 पर बंद, निफ्टी भी 62 अंक लुढ़का; 

बाजार:सेंसेक्स 215 अंक फिसलकर 60,906 पर बंद, निफ्टी भी 62 अंक लुढ़का; 

शेयर बाजार में हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन, यानी बुधवार (2 नवंबर) को गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 215 अंकों की गिरावट के साथ 60,906 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 62 अंक फिसलकर 18,082 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं सिर्फ 8 शेयरों में तेजी रही।इसके अलावा आज डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे कमजोर होकर 82.78 रुपए पर बंद हुआ। सोने में आज तेजी देखने को मिली है और ये 133 रुपए महंगा होकर 50,824 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी आज कमजोर हुई है। ये 421 रुपए सस्ती होकर 58,627 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *