राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आदिवासी नृत्य महोत्सव के दौरान छत्तीसगढ़ी गाने पर कैबिनेट मंत्री और कई नेताओं ने भी मंच पर देश-विदेश के कलाकारों के साथ खूब थिरके। आयोजन को देखने आई पब्लिक ने भी जमकर एंजॉय किया।
महोत्सव के तीसरे दिन अलग-अलग देशों के कलाकारों ने छत्तीसगढ़ी गानों में फ्यूजन डांस किया। विदेशी कलाकार अलग-अलग ग्रुप में छत्तीसगढ़ गानों पर शानदार डांस किया। मंच पर बैठे अतिथि भी ये देख खुद को रोक नहीं पाए।राज्योत्सव के अंतिम पलों के कार्यक्रम की ज्यादातर प्रस्तुति विदेशी कलाकारों की रही। इसके बाद सभी भारतीय आदिवासी कलाकारों और अलग-अलग देशों से आए हुए विदेशी मेहमान कलाकारों को मंच में बुलाया गया। समारोह के मंच पर छत्तीसगढ़ के कई फेमस गानों को प्ले कर दिया गया। मंच पर मौजूद सभी कलाकार अपने-अपने डांस स्टाइल से छत्तीसगढ़ी सॉन्ग के बिट्स में नाचने लगे। इसके साथ ही नीचे खड़े लोग भी अपने अपने स्थानों पर छोटे-छोटे ग्रुप बनाकर थिरकते रहे।