जींस, जैकेट पहनकर TS सिंहदेव ने किया डांस:

जींस, जैकेट पहनकर TS सिंहदेव ने किया डांस:

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने अपनी बहन आशा कुमारी के लिए हिमाचल प्रदेश में मोर्चा संभाल लिया है। इन दिनों वे चंबा जिले की डलहौजी सीट के वोटरों को साधने में लगे हैं। वहां से चुनाव प्रचार का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें सिंहदेव एक प्रचार गीत पर हिमाचली नर्तकों के साथ नाचते नजर आ रहे हैं।

स्टाइलिश जिंस, जैकेट और चशमा पहने सिंहदेव एक रैप पर डांस कर रहे हैं। इसके बोल हैं कांग्रेस को चुनना सब कहते, आशा को लाना सब कहते। डलहौजी की सड़कों पर इस रैप से पार्टी समर्थकों का भी उत्साह बढ़ा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सिंहदेव पारिवारिक तौर पर इस प्रचार अभियान में शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *