बॉलीवुड सिंगर मोहित चौहान के इवेंट पर बवाल:कार्यक्रम की केंद्रीय मंत्री से शिकायत; 

बॉलीवुड सिंगर मोहित चौहान के इवेंट पर बवाल:कार्यक्रम की केंद्रीय मंत्री से शिकायत; 

रायपुर AIIMS(ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस) में हुआ इवेंट अब विवादों के घेरे में है। आयोजकों पर इल्जाम है कि वो रात के 1 बजे तक तेज आवाज में DJ का शोर मचाते रहे, हुल्लड़ होता रहा। न आयोजकों ने अपनी जिम्मेदारी समझी न पुलिस ने कार्यक्रम को आधी रात रुकवाया। अस्पताल और आस-पास रहने वाले लोग इस शोर से परेशान होते रहे। तीन दिनों के कार्यक्रम में बॉलीवुड सिंगर मोहित चौहान भी परफॉर्मेंस देने पहुंचे थे। लोगों ने देर रात कार्यक्रम की वजह से हो रहे शोर का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और अब इस मामले की शिकायत केंद्रीय मंत्री से की गई है।दरअसल ओरियाना 2022 नाम का कार्यक्रम AIIMS में किया गया। ये हर साल यहां के कॉलेज में होने वाला कल्चरल इवेंट होता है। इसे जुनियर डॉक्टर्स ही ऑर्गनाइज करते हैं। कार्यक्रम के तहत दिनभर क्रिएटिव प्रतियोगिताएं होती हैं। इसके बाद शाम को फैशन शो, कॉमेडी, सिंगिंग नाइट और रॉक बैंड की परफॉर्मेंस। अब विवाद इस बात का है कि आयोजन की आड़ में नियमों की धज्जियां उड़ाकर देर रात तक तेज म्यूजिक का शोर होता रहा। स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर दी। मगर कोई मदद नहीं मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *