ISRO-जापान का संयुक्त मिशन:चंद्रमा के अंधेरे वाले हिस्सों में रोवर भेजेंगे

ISRO-जापान का संयुक्त मिशन:चंद्रमा के अंधेरे वाले हिस्सों में रोवर भेजेंगे

चंद्रमा के अंधेरे वाले हिस्से पर रिसर्च करने के लिए इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) जापानी स्पेस एजेंसी JAXA के साथ मिलकर काम करने की प्लानिंग कर रहा है। इसके साथ ही ISRO शुक्र ग्रह (वीनस) और सूर्य के लिए भी मिशन तैयार करेगा। यह जानकारी फिजिकल रिसर्च लैबोरेटरी के डायरेक्टर अनिल भारद्वाज ने हाल ही में देहरादून में हुई एक कॉन्फ्रेंस में दी।

भारद्वाज ने बताया कि ISRO वैसे ही चंद्रयान-3 को चांद पर भेजने की फाइनल स्टेज में है। इसे 2023 में लॉन्च किया जा सकता है। इसके बाद स्पेस एजेंसी चांद के उन इलाकों को एक्सप्लोर करना चाहती है, जहां हर वक्त अंधेरा रहता है। इन्हें परमानेंटली शैडोड रीजन्स (PSR) कहा जाता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो यहां अंतरिक्ष के कई राज खुलने की संभावना है।

भारद्वाज ने आगे कहा कि ISRO और JAXA मिलकर चंद्रमा पर लैंडर और रोवर का कॉम्बिनेशन भेज सकते हैं। शुरुआती प्लानिंग के मुताबिक यह दोनों ही चीजें ISRO द्वारा बनाई जाएंगी। वहीं, इन्हें चांद पर लैंड कराने की जिम्मेदारी जापानी रॉकेट की होगी। इसे चंद्रमा के साउथ पोल के पास लैंड कराया जाएगा, जिसके बाद रोवर PSR इलाकों में चला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *