दुबई में 35 मंजिला इमारत में आग:

दुबई में 35 मंजिला इमारत में आग:

दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के पास बनी एक 35 मंजिला इमारत में आग लग गई। अरब न्यूज के मुताबिक, दुबई में 35 स्टोरी बिल्डिंग में भीषण आग 7 नवंबर देर रात लगी। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। अब सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

जिस बिल्डिंग में आग लगी उसे द एमार स्काइस्क्रैपर (The Emaar skyscraper) नाम से जाना जाता है। एमार डेवलपर्स ने बुलवार्ड वॉक नाम से 8 टावर बनाए थे। द एमार स्काइस्क्रैपर इन्हीं में से एक टावर है। आग लगने के बाद बिल्डिंग में मौजूद लोगों को रेस्क्यू किया गया। इस दौरान किसी को गंभीर चोट नहीं आई। दमकल कर्मियों ने बताया कि 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *