अफसरों से बोले मंत्री ताम्रध्वज साहू:4 हजार किलोमीटर से ज्यादा की सड़क खराब

अफसरों से बोले मंत्री ताम्रध्वज साहू:4 हजार किलोमीटर से ज्यादा की सड़क खराब

प्रदेश के कई शहरों में खराब सड़कों की वजह से आम आदमी की दिक्कतें आती हैं। इस मसले को लेकर प्रदेश के PWD मंत्री ताम्रध्वज साहू ने एक बैठक ली। इस बैठक में महकमे के अफसर मौजूद थे। बंद कमरे में हुई बैठक में मंत्री ने अफसरों को सड़कों का मेंटनेंस ठीक तरीके से करवाने को कहा। उन्होंने टाइम लिमिट तय कर दिसंबर में खराब सड़कों की मरम्मत का काम पूरा करने के निर्देश दिए।

अफसरों की मॉनिटिरिंग पर भी मंत्री ने जोर दिया। AC कमरों में वक्त बिताने वालों को बाहर निकलकर काम की क्वालिटी जांचने को कहा। मंत्री ने बैठक में आए मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता और कार्यपालन अभियंता को सप्ताह में 4 से 5 दिन के लिए निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि, शहरी क्षेत्रों के ज्यादातर सड़कें वाटर लॉगिंग के कारण खराब हुई है, इन सड़कों के किनारे नाली निर्माण किया जाए और जहां नाली में चोक हो उन्हें साफ कराया जाए।बैठक में गृह मंत्री ने बताया कि प्रदेश में लगभग 5 हजार किलोमीटर की सड़क सामान्य स्थिति में है। 5 हजार 92 किलोमीटर सड़क पर छोटे-मोटे पेच वर्क की आवश्यकता है। 4700 किलोमीटर की सड़कें जो खराब की स्थिति में है। उसमें पेच वर्क कर ठीक किए जा रहें हैं। केवल 433 किलोमीटर की सड़कें जो ज्यादा खराब है। इन सड़कों का नवीनीकरण (नए सिरे से बनाए जाने की जरुरत) किये जाने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *