दुर्ग और भिलाई निगम क्षेत्र में आज नहीं आएगा पानी:

दुर्ग और भिलाई निगम क्षेत्र में आज नहीं आएगा पानी:

शिवनाथ नदी में बने इंटकवेल यार्ड में शुक्रवार को मेंटिनेंस का कार्य चलेगा। इसके चलते सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 3.30 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। मेंटिनेंस के कार्य के चलते नगर पालिक निगम भिलाई और दुर्ग दोनों क्षेत्र के घरों में पानी सप्लाई नहीं होगा। इतना ही नहीं 12 नवंबर को भी पानी सप्लाई देर से की जाएगी।
नगर पालिक निगम भिलाई और दुर्ग से जारी की गई जानकारी के मुताबिक 11 और 12 नवंबर को शिवनाथ नदी स्थित इंटकवेल यार्ड में आवश्यक मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। इसके चलते यहां की बिजली सप्लाई सुबह 11:00 बजे से लेकर दोपहर 3:30 बजे तक बंद रहेगी। बिजली सप्लाई न होने से शिवनाथ इंटकवेल से भिलाई निगम क्षेत्र में पानी सप्लाई करने के लिए बने 77 एमएलडी एवं 66 एमएलडी फिल्टर प्लांट सहित दुर्ग निगम के 24 और 42 एमएलडी फिल्टर प्लांट में पानी की सप्लाई नहीं हो पाएगी। जैसे ही शिवनाथ के इंटकवेल में लगे मोटर पंप चालू हो जाएंगे, यहां से पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *