जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक:

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक:

रायपुर वासियों को रोड एक्सीडेंट और ट्रैफिक जाम से छुटकारा दिलाने के लिए कोशिशें शुरू हो गई हैं। शहर की सड़कों पर हो रहे अतिक्रमण, ऑटो चालकों की मनमानी रोकने और यातायात में रोड़ा बन रहे बिजली के खंभों को हटाने के निर्देश कलेक्टर ने दिए हैं।

कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे ने चौक-चौराहों पर सिग्नल लाइट लगवाने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। शहर की 4 प्रमुख सड़कों पर डिवाइडर भी बनाए जाएंगे। रायपुर में शुक्रवार को ट्रैफिक व्यवस्था को सरल बनाने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। जिसमें DSP गुरजीत सिंह ने कई बिंदुओं पर ट्रैफिक से जुड़ी समस्याओं पर बात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *