दिल्ली की हवा में कोई सुधार नहीं:

दिल्ली की हवा में कोई सुधार नहीं:

राष्ट्रीय राजधानी की हवा लगातार ‘बहुत खराब’ बनी हुई है। शुक्रवार को सुबह 350 के करीब AQI दर्ज किया गया। जिसके कारण आसमान में धुंध छाई रही। हालांकि शुक्रवार के मुकाबले आज थोड़ी राहत मिली है। दिल्ली-NCR में शुक्रवार की सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) लेवल ‘गंभीर’ श्रेणी के भी ऊपर AQI 500 के पार पहुंच गया था। दिल्ली के आसपास से सटे इलाकों की बात करें तो नोएडा में 353 में गुरुग्राम में 346 AQI रहा किया गया। इसके साइड इफैक्ट से बचने के लिए एक्सपर्ट्स ने कमरे में कपूर जलाने और बार बार पानी पीने की सलाह दी है।

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण दिल्ली में अब पॉल्यूशन के साथ तापमान में गिरावट होने लगी है। जिसके कारण सुबह और देर शाम ठंडक महसूस हुई। मौसम विभाग ने आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जताई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर 29.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 ज्यादा 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जो कि 11 सालों में सबसे अधिक है। इससे पहले 2011 में इस तारीख को पारा 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *