हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर 65.50% वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा 69.67% वोटिंग सिरमौर जिले में हुई। दूसरे नंबर पर 68.48% वोटिंग के साथ सोलन जिला है। CM जयराम ठाकुर का गृह जिला मंडी छठवें नंबर पर रहा। यहां 65.59% वोटिंग हुई। सबसे कम 62% वोटिंग किन्नौर जिले में हुई। वहीं कई बूथों पर मतदान का समय खत्म होने के बाद भी मतदाताओं की कतार लगी रही।मतदान के बीच ही हिमाचल कांग्रेस चुनाव आयोग के पास पहुंच गई। उन्होंने शिकायत दी कि भाजपा के IT सेल ने फेक सर्वे रिपोर्ट सर्कुलेट कर दी है। इसमें हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला की तरफ से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम लिखा फर्जी लेटर वायरल किया जा रहा है। जिसमें भाजपा को ज्यादा और कांग्रेस को कम सीटें मिलने की बात लिखी गई है। कांग्रेस ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताया।