शराब नीति घोटाले में केजरीवाल ने किया सिसोदिया का बचाव:

शराब नीति घोटाले में केजरीवाल ने किया सिसोदिया का बचाव:

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शराब नीति घोटाले मामले में राज्य के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का बचाव करते हुए कहा कि ED और CBI इस देश में फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बन गई हैं। अब ED के डायरेक्टर ED के डायरेक्टर नहीं रह गए हैं, बल्कि फिल्म डायरेक्टर बन गए हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय से स्क्रिप्ट आती है फिल्म प्रोड्यूस की जाती है।

उन्होंने आगे कहा कि अगर मनीष सिसोदिया ने कुछ गलत किया है तो उन्हें जेल में डाल दीजिए। लेकिन उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं होने के कारण झूठे सबूत प्लांट किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *