आरक्षण के मुद्दे पर आदिवासियों का हल्ला बोल:बस्तर में नेशनल हाईवे किया जाम

आरक्षण के मुद्दे पर आदिवासियों का हल्ला बोल:बस्तर में नेशनल हाईवे किया जाम

छ्त्तीसगढ़ में आरक्षण कटौती के मुद्दे ने तूल पकड़ लिया है। अब आदिवासी समाज के लोग सड़क पर उतर आए हैं। मंगलवार को बस्तर संभाग के बस्तर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव समेत अन्य जिलों में सैंकडों आदिवासियों ने जमकर हल्ला बोल किया है। कोंडागांव और जगदलपुर में सैकड़ों सैकड़ों आदिवासी सड़क पर उतरे और नेशनल हाईवे 30 जाम किया। तो वहीं दंतेवाड़ा में 5 हजार से ज्यादा आदिवासियों ने सरकार के खिलाफ रैली निकाली। कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा।आदिवासी समाज के सदस्यों ने कहा कि, मांग न मानने पर आदिवासी विधायकों को त्यागपत्र देने की मांग की। साथ ही विधायकों के घर और कार्यालय के आगे अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी भी दी है। अन्य आदिवासी नेताओं ने कहा कि, मांग पूरी नहीं होने पर बस्तर में द्वितीय भूमकाल आंदोलन होगा। मांग पूरी नहीं होने पर प्रदेश स्तर पर भी बड़ा आंदोलन होगा। समाज के सदस्यों का कहना है कि, सरकार ने कोर्ट में आरक्षण के मुद्दे पर मजबूती से पक्ष नहीं रखा था। इसलिए 32 प्रतिशत आरक्षण में कटौती होकर 20 प्रतिशत हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *