धर्मांतरण मुद्दे पर बोले मुख्यमंत्री:भूपेश बघेल ने कहा- जाति नहीं बदल सकते,लेकिन धर्म चुनने का अधिकार सबको है

धर्मांतरण मुद्दे पर बोले मुख्यमंत्री:भूपेश बघेल ने कहा- जाति नहीं बदल सकते,लेकिन धर्म चुनने का अधिकार सबको है

छत्तीसगढ़ में एक दिन पहले मोहन भागवत ने धर्मांतरण पर चिंता जताई थी। एक दिन बाद अब प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस पर अपने विचार रखे। धर्म बदलने में उन्होंने कोई आपत्ति नहीं जताई, बशर्ते ये जबरिया न हो। भूपेश बघेल मंगलवार को भेंट मुलाकात के कार्यक्रम में शामिल होने डोंगरगढ़ जा रहे थे। इससे पहले मीडिया में उन्होंने इस मसले पर बयान दिया।

धर्म और जाति के बदलने पर छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- जाति तो बाय बर्थ मिलती है। उसे बदल नहीं सकते। जिस जाति में जन्म लिए उसी परिवेश में रहते हैं,उसे बदल नहीं सकते। लेकिन धर्म चुनने का अधिकार सबको है। पहले राजतंत्र था तो राजा का दंड, सिक्का और धर्म होता था इसे प्रजा मानती थी। वो समय बीता गया अब ये प्रजातंत्र में धर्म चुने का अधिकार सबको है।सीएम ने आगे कहा जबरिया कोई धर्मांतरण कराए तो कटोर कारवाई का प्रावधान है । हमारी सरकार में नियम है। हमने कार्रवाई की है। शिकायतें मिली हैं तो जांच हुई है, जिम्मेदारों पर एक्शन लिया गया है। कहीं भी जबरिया धर्मांतरण हो रहा है उसकी जानकारी हो तो कार्रवाई करेंगे, बिल्कुल करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *