डैम में डूबा छात्र, पिकनिक मनाने गए थे 10 दोस्त:

डैम में डूबा छात्र, पिकनिक मनाने गए थे 10 दोस्त:

भिलाई में मरौदा डैम में डूबने से 16 साल के छात्र की मौत हो गई। 10 लड़कों का ग्रुप टाउनशिप से पिकनिक मनाने गया था। नहाने के दौरान एक छात्र गहरे पानी में चला गया। गुरुवार शाम की इस घटना की सूचना मिलते ही उतई पुलिस एसडीआरएफ के गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंच छात्र की खोजबीन शुरू की लेकिन अंधेरा होने के कारण टीम को रेस्क्यू ऑपरेशन बंद करना पड़ा ।

उतई पुलिस ने बताया कि आज सुबह फिर एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू शुरू कर छात्र का शव बाहर निकाल लिया है। सभी लड़के टाउनशिप से एक साथ पिकनिक मनाने मरौदा डेम पहुंचे थे तभी शाम लगभग साढे़ 4 बजे दूसरे साथियों ने पुलिस को बताया कि उनका दोस्त गितांश हिरवानी गहरे पानी में चला गया। काफी देर तक पानी से बाहर नहीं आने के बाद पुलिस को सूचना दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *