छत्तीसगढ़ में पड़ने लगी कड़ाके की ठंड:

छत्तीसगढ़ में पड़ने लगी कड़ाके की ठंड:

उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने बताया कि अंबिकापुर, पेंड्रा रोड, कोरिया सहित कुछ जिलों में शीतलहर के हालात बन गए हैं। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में नवंबर के महीने से ही कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। यहां पारा 11 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है।

पेंड्रा से सटे मध्यप्रदेश के अमरकंटक में पारा 10 डिग्री तक जा पहुंचा है। इसका असर भी जिले के मौसम पर पड़ रहा है। वहीं जिले का अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक है। शुक्रवार सुबह राजधानी रायपुर में भी हल्के बादल छाए रहे। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में हवा की रफ्तार 7 से 11 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई। ठंडी और शुष्क हवा के आने से लोगों को ज्यादा दिक्कत हो रही है। शाम से ही सड़कों पर सन्नाटा दिखने लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *