बेंगलुरु के कॉलेज में पाकिस्तान समर्थित नारे:3 स्टूडेंट्स पर FIR

बेंगलुरु के कॉलेज में पाकिस्तान समर्थित नारे:3 स्टूडेंट्स पर FIR

बेंगलुरु के न्यू होराइजन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में 3 स्टूडेंट्स ने पाकिस्तान समर्थित नारे लगाए हैं। नारे लगाने वाले 3 स्टूडेंट्स में एक लड़की भी शामिल हैं। यहां इंटर कॉलेज फेस्ट की तैयारी हो रही थी। इस दौरान यह घटना हुई।

तीनों को मराठाहल्ली थाना पुलिस ने पहले अरेस्ट किया, बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया। तीनों आरोपी नाबालिग हैं। कॉलेज प्रशासन ने आरोपी स्टूडेंट्स को सस्पेंड कर दिया है।कॉलेज में 25-26 नवंबर को फेस्ट होना है। तैयारी के दौरान अपनी पसंदीदा IPL टीम का नाम जोर-जोर से बोल रहे थे। तभी अचानक तीनों ने नारे लगाना शुरू कर दिया। वहां मौजूद दूसरे स्टूडेंट्स ने इस पर आपत्ति जताई, लेकिन वे नहीं माने और नारे लगाते रहे। इसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई और केस दर्ज किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *