प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को वाराणसी पहुंचे। यहां उन्होंने BHU कैंपस में काशी-तमिल संगमम् कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि काशी के निर्माण और विकास में तमिलनाडु ने बड़ा योगदान दिया है।
काशी में बाबा विश्वनाथ हैं, तो तमिलनाडु में भगवान रामेश्वरम का आशीर्वाद है। काशी और तमिलनाडु, दोनों शिवमय हैं, दोनों शक्तिमय हैं। एक स्वयं में काशी है, तो तमिलनाडु में दक्षिण काशी है। ‘काशी-कांची’ के रूप में दोनों की सप्तपुरियों में अपनी महत्ता है।