टाटा ग्रुप एअर इंडिया के तहत अपने चार एयरलाइन ब्रांड को मर्ज करने और विस्तारा ब्रांड को खत्म करने पर विचार कर रहा है। ग्रुप यह कवायद लड़खड़ाते एविएशन एम्पायर को फिर से खड़ा करने के प्रयासों के तहत कर रहा है। घटनाक्रम से करीबी तौर पर जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी।
विस्तारा एयरलाइंस, टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस (SIA) का जॉइंट वेंचर है। कंपनी जॉइंट यूनिट में हिस्सेदारी के आकार का मूल्यांकन कर रही है। सिंगापुर एयरलाइंस ने एक बयान में कहा है कि SIA और टाटा ग्रुप के बीच बातचीत चल रही है। SIA और टाटा मौजूदा साझेदारी को गहरा करना चाहते हैं। इसके लिए विस्तारा और एयर इंडिया का एकीकरण भी किया जा सकता है।