संसद का शीतकालीन सत्र 7 दिसंबर से:

संसद का शीतकालीन सत्र 7 दिसंबर से:

संसद का शीतकालीन सत्र 7 दिसंबर से शुरू होगा, जो 29 दिसंबर तक चलेगा। इसकी जानकारी केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शुक्रवार को ट्वीट कर दी। उन्होंने कहा कि आगामी शीतकालीन सत्र कुल 23 दिन का होगा, जिसमें 17 बैठकें होंगी। अमृत काल के बीच सत्र के दौरान विधायी कार्य और अन्य मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खास तौर पर यह पहला सत्र होगा, जिसके दौरान वाइस प्रेसिडेंट जगदीप धनखड़, जो राज्यसभा के चेयरमैन हैं, सदन में कार्यवाही करेंगे। सत्र ऐसे समय में शुरू होगा जब गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनावी लहर रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *