फ्रांस ने भारत को UN सिक्योरिटी काउंसिल का स्थायी सदस्य बनाने की पेशकश की है। इसके पहले शुक्रवार यानी 18 नवंबर को ब्रिटेन ने भी भारत के पक्ष में यह मांग उठाई थी। यूनाइटेड नेशन (यूएन) में फ्रांस की प्रतिनिधि ने कहा है कि समय आ गया है जब उभरते ताकतवर देशों की दुनिया की सबसे पावरफुल संस्था में भागीदारी बढ़े। फ्रांस ने न सिर्फ भारत बल्कि जर्मनी, ब्राजील और जापान को भी सिक्योरिटी काउंसिल में स्थाई सदस्य बनाने की मांग की है।
UN जनरल असेंबली की एक मीटिंग में नैथिली ब्रोडहर्स्ट ने कहा, ‘फ्रांस लगातार यह मांग उठा रहा है। हम चाहते हैं कि काउंसिल दूसरे देशों को भी साथ लेकर चले जिससे यह संस्था और ज्यादा मजबूत हो। उन्होंने यह भी कहा कि सिक्योरिटी काउंसिल के काम को और बेहतर बनाने के लिए इसमें 25 सदस्य जोड़े जा सकते हैं। जिनमें अफ्रीकी देशों को भी शामिल किया जाए। नैथिली ने जियोग्राफिकल रिप्रेजेंटेशन के आधार पर सिक्योरिटी काउंसिल में सदस्यों को जोड़ने की बात कही है।