हरियाणा पंचायत चुनाव का अंतिम चरण:4 जिलों में 6 बजे तक 70% वोटिंग;

हरियाणा पंचायत चुनाव का अंतिम चरण:4 जिलों में 6 बजे तक 70% वोटिंग;

हरियाणा पंचायत चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग का समय समाप्त हो गया है। शाम 6 बजे तक 4 जिलों में 70% वोटिंग हुई है। यह मतदान हिसार, फरीदाबाद, फतेहाबाद और पलवल जिले में हुआ। वोटिंग में फतेहाबाद सबसे आगे रहा, यहां 75.7 फीसदी वोट पड़े। जबकि फरीदाबाद में मतदान सबसे कम रहा, यहां 65.2 प्रतिशत लोगों ने ही मतदान में प्रतिभाग किया।वहीं, फतेहाबाद के गांव भिरडाना में 6 नंबर वार्ड से जिला परिषद के प्रत्याशी ज्योति रानी के पति दीपक ने बूथ के बाहर किया हंगामा किया। इसका पता चलते ही भारी पुलिस फोर्स वहां पहुंच गई। वहां कहा गया कि कुछ एक व्यक्ति लोगों को खास निशान पर वोट डालने के लिए कह रहा था। जिसके बाद बवाल मचा। पुलिस ने बाद में वहां जमा भीड़ को खदेड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *