आतंकी दाऊद ने रची मोदी को मारने की साजिश:दो आतंकियों को हत्या की सुपारी दी

 आतंकी दाऊद ने रची मोदी को मारने की साजिश:दो आतंकियों को हत्या की सुपारी दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जान को खतरा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई पुलिस को एक वॉट्सऐप मैसेज मिला है, जिसमें कहा गया है कि भगोड़े आतंकी दाऊद इब्राहिम ने PM को मारने की साजिश रची है। इस मैसेज के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।

जानकारी के मुताबिक मुंबई ट्रैफिक पुलिस के हेल्पलाइन नंबर पर यह ऑडियो मैसेज सोमवार रात को आया था। ऑडियो मैसेज में कहा गया है कि दाऊद इब्राहिम ने मुश्ताक अहमद और मुश्ताक नाम के दो आतंकियों को प्रधानमंत्री मोदी को मारने की सुपारी दी है। इस मामले में वर्ली थाने में FIR दर्ज कराई गई है। पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मैसेज भेजने वाले युवक की पहचान कर ली है। वह केरल की एक ज्वैलरी शॉप में काम करता था, अब वह बंगाल में रह रहा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसी साल अगस्त में भी जान से मारने की धमकी मिली थी। उस समय एक ई-मेल भेजकर कहा गया था कि आतंकियों के स्लीपर सेल में शामिल 20 लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मारने के लिए तैयार हैं। ई-मेल में कहा गया था कि इस स्लीपर सेल के पास 20 किलो RDX है। ई-मेल भेजने वाले ने यह दावा भी किया था कि उसके आतंकवादियों से संबंध हैं। ई-मेल में कहा गया कि इस साजिश के खुलासे से बचने के लिए वह सुसाइड कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *