सेंसेक्स 274 अंक बढ़कर 61,418 पर बंद हुआ, निफ्टी 84 अंक चढ़ा

सेंसेक्स 274 अंक बढ़कर 61,418 पर बंद हुआ, निफ्टी 84 अंक चढ़ा

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स 274 अंक चढ़कर 61,418 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी करीब 85 अंकों की तेजी रही, ये 18,244 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में तेजी रही, जबकि सिर्फ 4 शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

केन्स टेक्नोलॉजी की लिस्टिंग नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 32.54% चढ़कर 778 रुपए के लेवल पर हुई थी। वहीं बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर शेयर 32% ऊपर 775 रुपए के लेवल पर लिस्ट हुआ था। हालांकि, केन्स का शेयर आज NSE पर 17.54% (102.95 रुपए) चढ़कर 689.95 रुपए पर बंद हुआ।

वहीं ‌BSE पर इसका शेयर 17.56% (103.10 रुपए) चढ़कर 690.10 रुपए पर बंद हुआ है। केन्स का इश्यू प्राइस 587 रुपए था। 10 नवंबर से 14 नवंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुले 857.82 करोड़ रुपए के इस IPO को 34.22 गुना बोलियां मिलीं थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *