आधार कार्ड हमारे देश में एक जरूरी डॉक्यूमेंट है। इसे सभी जगह आईडी प्रूफ के रूप में स्वीकार किया जाता है। कई बार देखा जाता है कि हम बिना किसी जांच के किसी भी आधार नंबर को सही मान लेते हैं, लेकिन आधार से जुड़ी सेवाएं देखने वाली अथॉरिटी (UIDAI) का कहना है कि हर 12 डिजिट वाला नंबर आधार नहीं होता है।अगर आप किसी को अपने घर में किराएदार या नौकरी पर रखते हैं तो उसका आधार नंबर वेरिफिकेशन करना बहुत जरूरी है। इससे पता चलेगा कि कहीं उसका आधार फर्जी तो नहीं है और वो व्यक्ति गलत नहीं है। क्योंकि कोई गलत व्यक्ति कागज का फर्जी आधार तो बनवा सकता है लेकिन UIDAI की साइट पर इसकी सही जानकारी मिलती है।
एम आधार ऐप से कर सकते हैं वेरिफिकेशन
- आधार कार्ड में क्विक रेस्पॉन्स (QR) कोड होता है, जिसका उपयोग वेरिफिकेशन के लिए किया जा सकता है।
- इसके लिए मोबाइल ऐप mAadhaar डाउनलोड करना होगा।
- इसमें आपको आधार वेरिफिकेशन के दो ऑप्शन मिलेंगे।
- पहले ऑप्शन ‘आधार वेरिफाई’ में आप आधार नंबर से वेरिफिकेशन कर सकेंगे।
- दूसरे ऑप्शन ‘QR कोड स्कैनर’ में आधार कार्ड पर दिए QR कोड को स्कैन करके पता कर सकेंगे की आधार नंबर सही है या नहीं।
- इसके अलावा आप Aadhaar QR scanner ऐप के जरिए भी QR कोड स्कैन करके आधार की सही जानकारी पा सकते हैं।