फीफा वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा उलटफेर:अर्जेंटीना को सऊदी अरब ने 2-1 से हराया;

फीफा वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा उलटफेर:अर्जेंटीना को सऊदी अरब ने 2-1 से हराया;

फीफा वर्ल्ड कप में मंगलवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला। खिताब की दावेदार मानी जा रही अर्जेंटीना को दुनिया की 49वें नंबर की टीम सऊदी अरब ने 2-1 से हरा दिया। इसके साथ ही अब ग्रुप-C में अर्जेंटीना आखिरी पायदान पर पहुंच गई है।

सऊदी अरब ने दूसरे हाफ में आक्रामक खेल दिखाते हुए दो गोल किए। पहले 48वें मिनट में अल-शाहरानी ने गोल दागा। इसके बाद सलेम अल-दावसारी ने 53वें मिनट में गोल किया। अर्जेंटीना की ओर से लियोनल मेसी ने 10वें मिनट में पेनाल्टी पर गोल किया था। इसके बाद उनकी टीम एक भी गोल नहीं कर पाई।

इस हार के साथ अर्जेंटीना का लगातार 36 मैचों में अपराजेय रहने का क्रम टूट गया। इस दौरान अर्जेंटीना 25 मैच जीता था और 11 ड्रॉ खेले थे। अब अर्जेंटीना का मुकाबला 27 नवंबर को मेक्सिको और 30 दिसंबर को पोलैंड से होगा। सऊदी अरब की विश्व कप इतिहास में यह तीसरी जीत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *