‘आरक्षण नहीं दिला पाया तो राजनीति से अलग हो जाऊंगा’:कवासी लखमा बोले- आदिवासियों के लिए सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेंगे

‘आरक्षण नहीं दिला पाया तो राजनीति से अलग हो जाऊंगा’:कवासी लखमा बोले- आदिवासियों के लिए सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेंगे

छत्तीसगढ़ में आरक्षण के मुद्दे पर बवाल जारी है। आदिवासी समाज आरक्षण खत्म होने को लेकर आंदोलित है। इस बीच प्रदेश के उद्योग और आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, अगर वे आदिवासियों को आरक्षण नहीं दिला पाये तो खुद को राजनीति से अलग कर लूंगा।

गुरुवार को रायपुर में मीडिया से बातचीत में कवासी लखमा ने कहा, “मैं, मेरी सरकार, मेरे मुख्यमंत्री आदिवासी भाई लोग से लगातार बैठकर सुझाव ले रहे हैं। उन्हीं के सुझाव पर कर्नाटक, तमिलनाडु गए। उन्हीं के सुझाव और मांग पर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। उससे बढ़कर क्या करना है। हम दो तारीख को इसे (आरक्षण विधेयक को) पास कराएंगे।’ लखमा ने कहा, “हम राज्यपाल के पास, राष्ट्रपति के पास और सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेंगे। अगर उस समय तक सफलता नहीं मिला ताे मैं अपने आप को राजनीति से अलग कर लुंगा।’ सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री का यह बयान उस समय आया जब कैबिनेट ने आरक्षण देने के लिए दो संशोधन विधेयकों को मंजूरी दी है। इन विधेयकों को सरकार विधानसभा से पारित कराने की तैयारी में है। दावा किया जा रहा है, इससे सभी वर्गों को उनकी जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण मिल जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *