पांच दिन बाहर रहेंगे मुख्यमंत्री भूपेश:

पांच दिन बाहर रहेंगे मुख्यमंत्री भूपेश:

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पांच दिनों तक प्रदेश से बाहर रहेंगे। गुरुवार को वे रायपुर से मुंबई के लिए रवाना हुए। वहां उन्हें दादा साहेब फाल्के आइकॉन अवार्ड समारोह में शामिल होना है। शुक्रवार को वे दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ बैठक करेंगे। शनिवार को उन्हें भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने मध्य प्रदेश जाना है। उसके बाद वे गुजरात में चुनाव प्रचार करने जाएंगे।

मुंबई रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर में कहा, “वे आज मुंबई जा रहे हैं। रात को वहां से दिल्ली जाएंगे। शुक्रवार को केंद्रीय वित्त मंत्री के साथ बैठक है। उसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष (कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे) के साथ उनकी बैठक प्रस्तावित है। उनको भारत जोड़ो यात्रा के लिए मध्य प्रदेश के महू में भी रहना है। संविधान दिवस भी है और महू बाबा साहब की जन्म स्थली है। इसलिए यह महत्वपूर्ण होने वाला है। उसके बाद गुजरात चुनाव में प्रचार के लिए जाना है।’ बताया जा रहा है, मुख्यमंत्री शुक्रवार को केंद्रीय वित्त मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बजट पूर्व बैठक में हिस्सा लेंगे। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में सभी राज्यों के वित्त मंत्रियों की बैठक बुलाई गई है। भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ की ओर से राज्यहित से जुड़े आर्थिक मुद्दों पर अपने प्रस्ताव रखेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पूर्व की लंबित मांगों पर भी वित्त मंत्री से बात करने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *