करंट से 8 लाख के इनामी नक्सली की मौत:शिकार के लिए बिछाए तार की चपेट में आया

करंट से 8 लाख के इनामी नक्सली की मौत:शिकार के लिए बिछाए तार की चपेट में आया

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में करंट की चपेट में आकर एक 8 लाख रुपए का इनामी और हार्डकोर नक्सली की मौत हो गई। नक्सली का नाम देवा है, जो पिछले कई दिनों से बीमार भी था। जानवरों के शिकार के लिए लगाए गए तार की चपेट में आ गया। माओवादियों ने प्रेस नोट जारी कर करंट से नक्सली की मौत की पुष्टि की है। नक्सल संगठन के बड़े कैडर्स ने कहा कि, देवा हमारा सबसे भरोसेमंद लीडर था। संगठन को मजबूत किया था।

दरअसल, 3 दिन पहले दंतेवाड़ा पुलिस को सूचना मिली थी कि, भूसारास घाटी में जियाकोडता के जंगल में एक युवक का शव पड़ा है। शव मिलने की सूचना पर फौरन जवानों की एक टीम को मौके के लिए रवाना किया गया था। जब जवान मौके पर पहुंचे तो उन्होंने शव के साथ एक हथियार भी बरामद किया। जवानों ने शव की पहचान नक्सली देवा उर्फ तिर्री मड़कामी के रूप में की। पुलिस ने जब इसकी फाइल खंगाली तो पता चला कि यह कटेकल्याण एरिया कमेटी का मेंबर था। इस पर 8 लाख रुपए का इनमा भी घोषित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *