डायरिया फैलने के कारणों का पता लगाएगी 9 सदस्यीय टीम:

डायरिया फैलने के कारणों का पता लगाएगी 9 सदस्यीय टीम:

नगर पालिक निगम भिलाई की एमआईसी में डायरिया का मुद्दा पूरे जोर से उठा। एमआईसी के सदस्यों ने महापौर से कहा कि क्षेत्र में डायरिया क्यों फैला, दो लोगों की मौत कैसे हुई। इसके लिए कौन जिम्मेदार है। इसका पता लगाना बहुत जरूरी है। इसके लिए महापौर ने 9 लोगों की जांच कमेटी गठित की स्वीकृति दी है। यह कमेटी सभी मुद्दों की जांच करके 10 दिन के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट शहर सरकार को सौंपेगी। जांच में यदि किसी अधिकारी की लापरवाही सामने आई तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

भिलाई नगर निगम में गुरुवार शाम महापौर परिषद की बैठक बुलाई गई। बैठक में निगम क्षेत्र के जोन-2 व 3 की कुछ बस्तियों में फैले डायरिया के कारणों को जानने के लिए नौ सदस्यीय समिति का गठन किया गया। कमेटी से जांच कर 10 दिन में रिपोर्ट पेश करने कहा गया है।

इसके साथ ही बैठक में प्रस्तुत प्रस्ताव 14वें वित्त आयोग के अंतर्गत वार्ड क्रं. 26 और 27 के ब्लॉक 1 से जामुल थाना अटल चौंक से बुद्ध बिहार होते हुए एकता चौंक तक सीमेंटीकरण के लिए 1 करोड़ रुपए की स्वीकृति शासन से मिलने की जानकारी दी। महापौर ने बताया कि इस सड़क का निर्माण सीएम घोषणा के बाद किया जा रहा है। उन्होंने इसके स्थल परिवर्तन के लिए अनुशंसा की है। राज्य शासन से अनुमति मिलते ही इसकी स्वीकृति प्रदान की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *