वर्ल्ड कप से बाहर हुई कनाडा:क्रोएशिया ने दूसरे मैच में हराया

वर्ल्ड कप से बाहर हुई कनाडा:क्रोएशिया ने दूसरे मैच में हराया

रविवार को फीफा वर्ल्ड कप में क्रोएशिया ने कनाडा को 4-1 से हराया। इस से कनाडा की वर्ल्ड कप में आगे जाने की उम्मीदें भी खत्म हो गई। कनाडा ग्रुप F में अब तक अपने दोनों मुकाबले हारा है। वहीं, क्रोएशिया पहला मुकाबला ड्रॉ खेला और अब उसे टूर्नामेंट में पहली जीत मिली है।

मैच में क्रोएशिया की तरफ से 4 गोल हुए। पहला गोल आंद्रे क्रेमेरिच ने 36वें मिनट में किया। वहीं दूसरा गोल 44वें मिनट में मार्को लिवाजा ने किया। तीसरा गोल फिर आंद्रे क्रेमेरिच ने 70वें मिनट में किया। चौथा गोल फाइनल व्हिसल से पहले 90+4वें मिनट में लोवरो माएर ने किया। कनाडा की ओर से एकमात्र गोल अलफांसो डेविस ने दूसरे मिनट में दागा।कनाडा ने मैच के दूसरे ही मिनट में गोल दागा। यह गोल टीम के स्टार डिफेंडर अल्फांसो डेविस ने किया। अल्फांसो चोटिल होने की वजह से पिछले मैच में बाहर हो गए थे। लेकिन वापसी करते ही उन्होंने वर्ल्ड कप गोल की स्कोर लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *