फीफा वर्ल्ड कप :मोरक्को ने बेल्जियम को हराया

फीफा वर्ल्ड कप :मोरक्को ने बेल्जियम को हराया

फीफा वर्ल्ड कप में रविवार के दिन बड़ा उलटफेर देखने को मिला। फीफा मेंस फुटबाल में दूसरे नंबर की टीम बेल्जियम को 22वें नंबर की टीम मोरक्को ने 2-0 से हराया। मैच सब्स्टिट्यूशन में आए खिलाड़ियों के नाम रहा। 69वें मिनट में पिच पर आए अब्देलहामिद सबीरी ने 73वें मिनट में गोल स्कोर किया। वहीं, 73वें मिनट में आए जकारिया अबोउबखल ने स्टॉपेज टाइम में गोल दागा। बेल्जियम गोल का खाता खोलने में नाकाम रहीं।90 मिनट तक स्कोर 1-0 था। बेल्जियम को उम्मीद थी कि वें 5 मिनट के स्टॉपेज टाइम में एक गोल स्कोर कर के मैच ड्रॉ कर सकते है। लेकिन उनकी उम्मीदों पर पानी तब फिरा जब 90+2वें मिनट में मोरक्को के जकारिया अबोउबखल ने गोल दाग दिया। हकिम जिएच ने अबोउबखल को शानदार क्रॉस पास दिया और अबोउबखल ने इसे गोल में तब्दील कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *