आफताब को ले जा रही वैन पर हमले की कोशिश:फोरेंसिक लैब के बाहर 4-5 लोग तलवार लेकर दौड़े;

आफताब को ले जा रही वैन पर हमले की कोशिश:फोरेंसिक लैब के बाहर 4-5 लोग तलवार लेकर दौड़े;

श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब को ले जा रही वैन पर 4-5 लोगों ने हमले की कोशिश की है। जैसे ही उसे पॉलीग्राफ टेस्ट के बाद फोरेंसिक साइंस लैब से ले जाया जा रहा था तभी इन लोगों ने वैन का पीछा किया। इनमें से दो लोगों के हाथों में तलवारें थीं।

एक हमलावर ने बताया कि 15 लोग गुरुग्राम से आए थे और सुबह 11 बजे से ही FSL के बाहर बैठे हुए थे। ये लोग गाड़ी में कई सारी तलवारें और हथौड़े लेकर आए थे। हमलावर का कहना है कि हमारी बहन बेटी को जिसने 35 टुकड़ों में काटा उस आफताब को हम 70 टुकड़ों में काटने आए थे।

इससे पहले इस हत्याकांड के 17 दिन बाद दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने सोमवार को श्रद्धा की हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया। न्यूज एजेंसी ANI ने दिल्ली पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया- श्रद्धा की वो अंगूठी भी बरामद कर ली गई है, जिसे आफताब ने मर्डर के बाद दूसरी लड़की को गिफ्ट दिया था।

ये लड़की मर्डर के बाद आफताब के फ्लैट पर भी आई थी। उस दौरान श्रद्धा की बॉडी के टुकड़े फ्लैट में ही फ्रिज में मौजूद थे। पुलिस ने कहा था कि डेटिंग ऐप के जरिए आफताब ने दूसरी गर्लफ्रेंड से कॉन्टैक्ट किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *