फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के कैमरे में कैद हुई टाइगर की तस्वीर

फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के कैमरे में कैद हुई टाइगर की तस्वीर

छ्त्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में स्थित इंद्रावती टाइगर रिजर्व में वन विभाग के कैमरे में बाघ की तस्वीर कैद हुई है। तस्वीर में बाघ दहाड़ता हुआ नजर आ रहा है। बाघ की उम्र करीब 5 से 6 साल बताई जा रही है। इंद्रावती टाइगर रिजर्व के उप निदेशक धमशील गणवीर ने बाघ होने की पुष्टि की है। उन्होंने तस्वीर को भी जारी किया है।

दरअसल, इंद्रावती टाइगर रिजर्व बाघों के रहवास के लिए काफी अनुकूल माना जाता है। इससे पहले भी यहां बाघ होने की पुष्टि हो चुकी है। लेकिन, इस बार जो बाघ दिखा है, उसकी तस्वीर पहली बार सामने आई है। महाराष्ट्र-तेलंगाना से लगा इंद्रावती टाइगर रिजर्व करीब 2799.086 वर्ग मीटर में फैला हुआ है। वन विभाग के अफसरों का कहना है कि, यहां बाघ के अलावा और भी कई वन्य जीव हैं। राजकीय पशु वन भैंसा, नीलगाय और तेंदुए की संख्या ज्यादा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *