छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली पहुंचकर कांग्रेस की संचालन समिति की अहम बैठक में शामिल हुए। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा गठित कांग्रेस संचालन समिति की पहली बैठक है। इस बैठक में तय हुआ है कि, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 85वां अधिवेशन रायपुर में होगा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट करके ये जानकारी देते हुए कहा है कि,मुझे बताते हुए खुशी है कि स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 85वां अधिवेशन रायपुर में फरवरी माह में होगा। यह हमारे लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण पल होगा।