हसदेव की बात पहुंची राहुल गांधी तक:जंगल कटाई पर राहुल बोले- मुझे जानकारी है

हसदेव की बात पहुंची राहुल गांधी तक:जंगल कटाई पर राहुल बोले- मुझे जानकारी है

राहुल गांधी भातर जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। इस यात्रा में वो जल, जंगल जमीन को बचाने की बात करते देखे जाते हैं। इस बार हसदेव का मामला उनतक पहुंचा है। सरगुजा के हसदेव जंगलों को काटकर कोल खदानें बनाई जाएंगी। सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग इसका विरोध कर रहे हैं। विरोध की आवाज अब भारत जोड़ो यात्रा के जरिए राहुल गांधी तक पहुंची है।

सामाजिक कार्यकर्ता आलोक शुक्ला भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। यात्रा में उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात की। चलते-चलते कहा कि छत्तीसगढ़ के हसदेव इलाके में कोल प्रोजेक्टस की वजह से जंगलों को बड़ा नुकसान हो रहा है। आप इस मामले में संज्ञान लें। लोग 250 दिनों से धरना दे रहे हैं, कोई राहत अब तक नहीं मिली है। इसके बाद राहुल गांधी ने कहा- ये मामला मेरी जानकारी में है, मैं इसे देख रहा हूं। आलोक की राहुल गांधी से ये मुलाकात एमपी के आगर इलाके में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *