CM भूपेश ने दो जोड़ों की कराई शादी:सोनकर समाज के परिचय सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री

CM भूपेश ने दो जोड़ों की कराई शादी:सोनकर समाज के परिचय सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार 11 बजे कुम्हारी पहुंचे। यहां से वो अम्बेडकर भवन में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह और सोनकर समाज के परिचय सम्मेलन में पहुंचे। इस दौरान सीएम के सामने दो वर-वधु जोड़ों ने एक दूसरे को माला पहनाकर शादी की रश्म को निभाया। सीएम ने दोनों जोड़ों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान उन्होंने सोनकर समाज के पुराने भवन को रेनोवेट करने के लिए 23 लाख रुपए देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार सुबह 10.30 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड रायपुर पहुंचे। यहां से वो 11 बजे कुम्हारी मिनी स्टेडियम में उतरे। इसके बाद सड़क मार्ग से अम्बेडकर भवन पहुंचे। यहां छत्तीसगढ़ सोनकर समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह और युवक-युवती परिचय सम्मेलन कार्यक्रम था। कार्यक्रम में 7 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंध रहे हैं। इनमें से 2 जोड़ों ने मुख्यमंत्री के सामने ही एक दूसरे को वरमाला पहनाकर दाम्पत्य सूत्र में बंधे। मुख्यमंत्री ने उन्हें बेहतर दाम्पत्य जीवन जीने का आशीर्वाद दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सोनकर समाज का सामाजिक भवन काफी पुराना हो गया है। इसलिए 23 लाख रुपए की राशि से उसको रेनोवेट किया जाए। इस दौरान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *