छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव की वोटिंग खत्म हो चुकी है। दोपहर 3 बजे तक 71.74 फीसदी वोटिंग दर्ज हुई है। इस बार वोटिंग में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उपचुनाव में 70,701 महिलाओं ने वोटिंग की है, जबकि 69,782 पुरुषों ने मतदान किया है। प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है। 8 दिसंबर को उपचुनाव के नतीजे आएंगे।
256 पोलिंग बूथ में करीब 1 लाख 95 हजार 822 मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया। अति संवेदनशील इलाके में स्थित 17 मतदान केंद्रों में एक-एक वोट डलवाना बड़ी चुनौती थी। नक्सल इलाका होने की वजह से लगभग 6 हजार से ज्यादा जवानों की तैनाती की गई थी। मतदान दोपहर 3 बजे तक खत्म हो गया। मशीन में खराबी के चलते जेपरा, लखनपुरी और जाड़ेकुर्से में आधे घन्टे देरी से मतदान शुरू हुआ था