69 करोड़ की राशि से संवरेगा राजिम:CM ने कहा- ‘पर्यटन की अपार संभावनाओं पर सरकार का फोकस’

69 करोड़ की राशि से संवरेगा राजिम:CM ने कहा- ‘पर्यटन की अपार संभावनाओं पर सरकार का फोकस’

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को गरियाबंद जिले के दौरे पर हैं। वे अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के लिए राजिम विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। राजिमवासियों को मुख्यमंत्री ने 68 करोड़ 59 लाख 93 हजार रुपए के 203 विकास कार्यों की सौगात दी है। देवभोग में उन्होंने इन्क्यूबेशन सेंटर एवं रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का लोकार्पण कर विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र भी बांटे।

आज राजिम पहुंचने के बाद सबसे पहले सीएम भूपेश बघेल कुलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे, जहां विशेष पूजा-अर्चना कर उन्होंने प्रदेश में सुख-शांति और खुशहाली की कामना की। इसके बाद वे कार्यक्रम स्थल पहुंचे, जहां छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने राजिम विधानसभा क्षेत्र के लिए 203 विकासकार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इसमें 57 करोड़ 81 लाख 71 हजार रुपए लागत के 167 कार्यों का भूमिपूजन और 10 करोड़ 78 लाख रुपए लागत के 36 लोकार्पण कार्य शामिल हैं।भूमिपूजन के कार्यों में विद्युत विभाग अंतर्गत 151 लाख 16 हजार रुपए लागत का 1 कार्य, PWD के 13 करोड़ 41 लाख 36 हजार रुपए लागत के 7 कार्य, जल संसाधन विभाग के 7 करोड़ 65 लाख 91 हजार रुपए लागत के 3 कार्य, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के 6 करोड़ 71 लाख 23 हजार रुपए लागत के 8 कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 16 करोड़ 59 लाख 61 हजार रुपए लागत के 17 कार्य, नगर पालिका गरियाबंद अंतर्गत 3 करोड़ 82 लाख 60 हजार रुपए लागत के 33 कार्य शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *